अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन ने किया वृक्षारोपण प्रदेश अध्यक्ष मुजावदिया ने की शिरकत

योगेन्द्र सिंह शाक्य / महिपाल पंवार
Mahidpur Road @ अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आज स्थानीय पोरवाल धर्मशाला में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अशोक मुजावदिया एवं श्रीमती मुजावदिया महिदपुर रोड आगमन पर अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय प्रदेश एवं नगर पदाधिकारियों द्वारा पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया स्वागत के पश्चात युवा संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक मुजावदिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है एक वृक्ष लगाने से हमें हवा में ऑक्सीजन प्राप्त होती है सभी सम्मानित पदाधिकारियों को वर्षा ऋतु काल में वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सेठिया ,प्रदेश संगठन मंत्री अनिल सेठिया ,महिदपुर रोड नगर अध्यक्ष दीपक दानगढ़, उपाध्यक्ष आनंद फरक्या , सचिव गौरव मांदलिया , राहुल सेठिया बृजमोहन कारा , पंकज पोरवाल , अनिल मीनावदा,जयंत कारा, सोमिल मजवादिया आदि ने किया।

No Comments

Leave A Comment