आज महिदपुर रोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने महिदपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर धरना देकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया
Mahidpur Road @ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशन पर आज महिदपुर रोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत शर्मा ओर काग्रेस नेता रणछोड़ त्रिवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ताओं ने महिदपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर दोपहर 12.00 से 2.00 बजे तक शांतिपूर्ण धरना दिया !
धरने में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में पोस्टर थे जिन पोस्टरों पर मोदी सरकार मुर्दाबाद भाजपा सरकार मुर्दाबाद पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि वापस लो वापस लो के नारे लिखे हुए थे एवं धरने में उपस्थित कांगे्रेस नेता रणछोड़ त्रिवेदी ने मांग की है कि कोरोना महामारी यह चलते हुए विगत 1 वर्ष से सभी व्यापार व्यवसाय बंद पड़े हैं मजदूरों की मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है एवं किसानों को खेती में भारी नुकसान हो रहा है कोरोना महामारी के कारण प्रदेश एवं देश में लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई है एवं कई परिवार बेघर हो गए हैं ऐसे समय में सरकार द्वारा गैस डीजल एवं पेट्रोल खाद्य पदार्थ की मूल्य वृद्धि कर आम उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है !
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भारत शर्मा ने भी सरकार से मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की गई धरने के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महिदपुर के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित भागीरथ चौहान एवं थाना प्रभारी महिदपुर रोड मंशाराम पटेल को ज्ञापन दिया गया! ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत शर्मा ने किया इस अवसर पर महिदपुर रोड नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम कारा, झूटावध मंडलम के अध्यक्ष शिव सौलंकी ,सेक्टर प्रभारी उपसरपंच भूपेंद्र सिंह पवार ,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सपना माली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राकेश सेठिया सुमेर सिंह राठौड़ लाल सिंह राठौर शिव प्रताप सिंह छोटू बना तेजपाल सिंह पवार मदन दास बैरागी सचिन रावल नागेश्वर त्रिवेदी लक्ष्मण सिंह राजपूत हाकम सिंह राजपूत अनिल चौहान गजराज सिंह पवार गोपाल सिंह चौहान श्याम पांचाल लखन खारोल हर्ष राठौर महेंद्र सिंह डोडिया टोनी पड्या बाला राम शर्मा घनश्याम शर्मा मांगीलाल दमामी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शान्ति लाल खंडार गोर्धन भटनागर रवि पाटीदार राकेस बामनिया एवं कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
English
French
German
Italian