महिदपुर रोड जैन समाज में छाई शोक की लहर जैन श्री संघ द्वारा गुरुदेव को दी श्रद्धांजलि

मोहनखेड़ा तीर्थ प्रेरक आचार्य ऋषभ चंद्र सुरिश्वर जी महाराज साहब का देवलोक गमन

महिदपुर रोड जैन समाज में छाई शोक की लहर
जैन श्री संघ द्वारा गुरुदेव को दी श्रद्धांजलि

महिदपुर रोड मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक ज्योतिष सम्राट आचार्य ऋषभ चंद्र सुरिश्वर जी महाराज साहब का 2 जून को रात्रि में देवलोक गमन हो गया 4 जून को गुरुदेव का अग्नि संस्कार सुबह 8रू00 बजे मोहनखेड़ा महातीर्थ पर किया जाएगा आचार्य श्री के देवलोक गमन से पूरे जैन समाज नहीं संपूर्ण राष्ट्र और सनातन धर्म के लिए अपूरणीय क्षति हुई है यह समाज के लिए अत्यंत दुखद है लेकिन विधि के विधान के आगे हम सब नतमस्तक हैं आप श्री ने अपने जीवन काल में जीव दया, मानव सेवा, स्कूल , अस्पताल, गोशालाशलाएं, अनेकजैन मंदिरों की प्रतिष्ठा , अंजन शलाका संपन्न करवाई आप श्री ने मानव समाज के साथ समस्त प्राणियों के प्रति करुणा भाव रखते हुए प्राणी मात्र के उद्धार एवं कल्याण के लिए जीवन भर कार्य किया आपश्री अंतिम समय तक मानव कल्याण के लिए कार्य करते रहें, महिदपुर रोड जैन श्री संघ द्वारा शाम 7.30 बजे नवकार महामंत्र के जाप एवं गुरुदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे, इस अवसर पर जैन श्री संघ अध्यक्ष, सभी वरिष्ठ महानुभाव, श्री संघ के सदस्य, नवयुवक, महिला, बहू, बालिका, तरुण परिषद के सदस्यों ने उपस्थित होकर गुरुदेव को श्रद्धांजलि दी जाएगी उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

No Comments

Leave A Comment