जैन श्री संघ द्वारा अनूप मंडल के सदस्यों द्वारा जैन धर्म के विरुद्ध किए जा रहे दुष्प्रचार एवं सामाजिक गतिविधियों की सीबीआई जांच कराकर कठोर कार्यवाही कर गिरफ्तारी की मांग हेतु महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया

Mahidpur Road @ जैन श्री संघ के अध्यक्ष ,वरिष्ठ महानुभाव एवं सदस्यों द्वारा असामाजिक अवैध मंडल को संचालित करने वाला अनूप मंडल जो राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र हरियाणा कर्नाटक के अशिक्षित गरीब वर्ग के भोले भाले लोगों को बहला.फुसलाकर प्रलोभन देकर अपने अनुयाई बनाकर जैन धर्म एवं सनातन धर्म के प्रति बिना किसी आधार के मनगढ़ंत आरोप लगाकर जैन साधु एवं जैन धर्म, जैन संप्रदाय के विरुद्ध जहर घोलने का काम किया जा रहा है इनका का कहना है कि मुख्य रूप से वर्तमान में चल रही महामारी कोरोना संक्रमण के साथ प्राकृतिक आपदा जेसे भूकंप बाढ़ त्रासदी जैन समाज के द्वारा लाई गई है एवं यह महामारी के साथ विश्व में जितने भी आपदाएं चल रही है उसको फैलाने में जैन समाज एवं जैन संतों का हाथ है जो सुनने में हास्य पर लगता है जैन साधु संत अहिंसा परमो धर्म एवं जियो और जीने दो के सिद्धांत का अनुसरण करते हैं जैन साधु संत जप तप साधना के लिए पूरे विश्व में विख्यात है उनकी एवं जैन समाज की छवि को खराब करने के लिए यह सामाजिक मंडल मनगढ़ंत कहानियां बना रहा है जैन समाज ने सभी जाति संप्रदाय के जरूरतमंद लोगों की हर आपदा एवं विकट परिस्थिति में तन मन धन से मदद की है इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया है जैन समाज के द्वारा आज विश्व भर में कितने ही स्कूल अस्पताल गौशाला सुचारू रूप से चलाएं जा रहे है , अनूप मंडल अपनी असामाजिक गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा है इस मंडल के द्वारा राजस्थान के कई क्षेत्रों में जैन साधु संतो पर हिंसक हमले किए गए एवं राजस्थान के गांव में हिंसा भड़काने सांप्रदायिक सद्भाव को भी खत्म करने के प्रयास लगातार इसके द्वारा किए जा रहे हैं इसके कारण वहां के जैन व हिंदू अनुयाई भयभीत हे, यह हिंदू सनातन धर्म गीता, रामायण, महाभारत, को भी सत्य नहीं मानते, यह हिंदू धर्म की भावनाओं के विरुद्ध है, हजारों वर्षों से प्राचीन प्रभु महावीर के शासन को चुनौती दे रहे हैं ,आने वाले समय में अवैध गतिविधियों को संचालित करने वाले मंडल पर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह सभी वर्गो एवं जातियों पर अपना निशाना बना सकते हैं समाज द्वारा मांग की गई थी ऐसी असामाजिक मंडलों की गतिविधियों को रोककर इसकी सीबीआई जांच की जाए एवं जो लोग इनको फंड उपलब्ध कराता है, मंडल प्रमुख मुकनाराम सहित अन्य सभी सहयोगियों को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाना चाहिए, अनूप मंडल द्वारा संचालित सभी वेबसाइट ओं सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर फेसबुक व्हाट्सएप युटुब एवं किताब जगतहितकारिणी को प्रतिबंधित किया जाएए भारत में अनूप मंडल की गतिविधियों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए, जैन साधु संतों के पद बिहार में सुरक्षा प्रदान कर सभी राज्यों में पुलिस प्रशासन को विहार संबंधीत सुरक्षा प्रदान हेतु दिशा दिशा निर्देश प्रदान करें इस हेतु सभी समाज जनों ने महिदपुर रोड थाना प्रभारी महोदय को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित किया इसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री महोदय, ग्रह मंत्री महोदय, मुख्यमंत्री महोदय को प्रेषित की गई उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी ।

No Comments

Leave A Comment