महिदपुर में अनूप मंडल द्वारा जैन समाज के खिलाफ दुष्प्रचार को लेकर सकल जैन समाज द्वारा ज्ञापन दिया
Mahidpur @ अनूप मंडल नामक असामाजिक संगठन जो प्रमुख रूप से राजस्थान ,गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में अहिंसक सहिष्णु एवं उदारवादी जैन समाज के खिलाफ असामाजिक गतिविधियां संचालित कर जैन साधु संतों साध्वीयो एवं जैन धर्म के विरुद्ध अनेक वर्षों से जहर घोलकर सामाजिक विद्वेष फैलाने में सलंग्न है। अनेक जैन संतों के ऊपर मिथ्या प्रचार कर उन्हें प्रताड़ित कर शारीरिक प्रहार करने की गतिविधियों में संलग्न है। उक्त संस्था के विरुद्ध इनकी इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने हेतु अखिल भारतीय जैन पत्रकार महासंघ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष संदीप डाकोलिया के निर्देश पर सकल जैन श्री संघ की सभी संस्थाओं तपागच्छ जैन श्री संघ, त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ, स्थानकवासी जैन श्री संघ, खरतरगच्छ जैन श्री संघ, दिगम्बर जैन श्री संघ, श्री आदर्श महावीर जैन नवयुवक मंडल, जैन सोश्यल ग्रुप ‘मेन’ जैन सोश्यल ग्रुप ‘सजग’ , जैन सोश्यल ग्रुप ‘सार्थक’ के अध्यक्ष गण व प्रमुखों की उपस्थिति में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन तहसीलदार विनोद शर्मा को दिया गया। ज्ञापन का वाचन अखिल भारतीय जैन पत्रकार महासंघ के प्रदेश संयुक्त सचिव अरुण बुरड़ ने किया । इस दौरान प्रमुख रुप से पत्रकार जवाहर डोसी पीयूष,रमेश सकलेचा, कमल बोहरा, जितेन्द्र जैन एवं जैन श्री संघ अध्यक्ष गण हंसमुख नवलखा, मुकेश बांठिया, सुभाष चपडीबंद, राजकुमार सकलेचा, विजय कासलीवाल, परितोष सकलेचा, शैलेष कोचर, रजनीश चोपड़ा, अरविंद सकलेचा, विनोद जैन एडव्होकेट, अशोक सोनी, विमल बुरड़, विनोद धाड़ीवाल, बंटी मेहता, विशाल पाटनी, विजय धाड़ीवाल, लोकेश सोनगरा, समकित कोचर, शैलेष बाकलीवाल आदि उपस्थित थे।संचालन जैनेंद्र खेमसरा ने किया तथा आभार महासंघ के प्रदेश परामर्शदाता जवाहर डोसी पीयूष ने माना।
English
French
German
Italian