पुलिस को मिली सफलता बैंक परिसर से मंगलवार को नोट चोरी की घटना में तीन गिरफ्तार
योगेन्द्र सिंह शाक्य की रिपोर्ट:
Mahidpur Road @ नगर की बैंक आफ इंडिया की शाखा से दो ग्राहकों की जेब से गये सतर हजार रुपए में से बीस हजार रुपए जप्त करने में सफलता प्राप्त की है,
महिदपुर रोड थाना प्रभारी एम एल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 मई को दोपहर दो ग्राहकों कियोस्क संचालक तथा इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी (पत्रकार) की बेग से सतर हजार रुपए चोरी हो गए थे, 26 मई को भी आरोपी गण संदिग्ध अवस्था में घुम रहे थे तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया , पुलिस ने शफीका पति ज्वालासिह उम्र 32वर्ष , प्रियंका पति प्रदीप उम्र25 वर्ष, तथा सोहन्त पिता बालकृष्ण गांव कढिया को गिरफ्तार किया, पुलिस ने इनके पास से बीस हजार रुपए जप्त भी किए हैं, तथा अन्य रूपयों के बरामद के प्रयास किए जा रहे हैं,
पुलिस ने तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों महिलाओं को जमानत मिल गई वहीं एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
English
French
German
Italian