गोगापुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम नें 100 लोगों का किया कोरोना टेस्ट, जांच के लिए भेजे सैंपल
योगेन्द्र सिंह शाक्य / महिपाल की रिपोर्ट
Mahidpur Road @ महिदपुर तहसील के गांव गोगापुर में कोरोना संकटकाल के मद्देेनजर स्वास्थ्य विभाग महिदपुर की टीम द्वारा कोरोना टेस्ट किए जा रहें थें , लेकिन लोग अब भी कोरोना टेस्ट करवाने से बचते नजर आ रहे है।
गुरूवार को महिदपुर रोड में स्वास्थ्य विभाग महिदपुर की टीम द्वारा महिदपुर रोड के नागदा रोड पर 100 लोगो की कोरोना जांच की, सेम्पलिंग ली गयी। स्वाथ्य विभाग की टीम को पुलिस स्टाॅफ व ग्राम पंचायत स्टाॅफ ने भी सहयोग किया उक्त जानकारी पंचायत सचिव राधेश्याम सिसोदिया द्वारा दी गई ।
English
French
German
Italian