महिदपुर तहसील के ग्राम झुटावद में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

Yogendra Singh Shakya / Mahipal singh
Mahidpur road @ !!आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर रोड के नेतृत्व में झुटावद मण्डलम में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि जिला पंचायत सदस्य रणछोड त्रिवेदी के मुख्यअथिति में एवं शिव सोलंकी मण्डलम अध्यक्ष उप सरपंच भूपेंद्र सिंह पँवार, गजराव सिंह पंवार, गोपाल सिंह चोहान, लाल सिंह पंवार, महेश पण्ड्या, युवा ब्रिगेडियर के दिलीप सेन शयाम पांचाल, प्रकाश भंवर, पंकज मालवीय, आबिद मंसूरी, बँटी कुशवाह आदी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थित में मनाई गई
कार्यक्रम के आरंभ में नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए बताया गया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय नेहरू जी मैं अपने दूरदर्शिता की सोच से भारत की नीव मजबूत रखकर भारत के युवाओं का भविष्य सुनिश्चित किया
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भरत शर्मा ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नेहरू जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई गई!कार्यक्रम के पश्चात शिव सोलंकी मण्डलम ने आभर व्यक्त किया

No Comments

Leave A Comment