नायब तहसीलदार जितेन्द्र चौरसिया द्वारा गोगापुर में जनता कर्फ्यू में खुली पाई गई दुकानों को किया सील
योगेन्द्र शाक्य और महिपालसिंह की रिपोर्ट।
महिदपुर रोड़ : ग्राम पंचायत गोगापुर महिदपुर रोड़ में जनता कर्फ्यू के दौरान सतत भ्रमण कर रहें जितेन्द्र चौरसिया तहसीलदार द्वारा खुली पाई गई संतोष गल्ला अनाज की दुकान, भारत मोटर वाईडिंग, शीतलसिंह दोनों नागदा रोड़ की दुकानों को सील किया गया तथा हरिओम टाईलस गे्र नाइट शोरूम ताल रोड़ की दुकान खुली पाई जाने पर 3000 रूपयें का जुर्माना किया गया। नायाब तहसीलदार ने बेवजह बाहर घूमने व बिना मास्क के लोगो पर चालानी कार्यवाही की। उन्होंने 9 लोगो के विरूद्व धारा 188 की कार्यवाही की। कार्यवाही में नायब तहसीलदार के साथ प्रभारी मांगीलाल चौहान, नानकराम पटेल, सुगीव, ग्राम पंचायत सचिव राधेश्याम सिसोदिया, पटवारी भागीरथ चौहान, नरेन्द्र राठोड़ ग्राम कोटवार व ग्राम पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थें।
English
French
German
Italian