महिदपुर के गांव गोगापुर में कलेक्टर ने कहा: लोगो को आक्सीजन सिलेंडर देने से कोरोना संक्रमण घटेगा नहीं बढेगा
योगेन्द्र शाक्य और महिपालसिंह की रिपोर्ट
MAHIDPUR ROAD @ शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने महिदपुर तहसील के गांव झुटावद और गोगापुर में पहुंच कर वहाँ होम क्वॉरेंटाइन पॉजिटीव मरीजों का हाल चाल पूछा तथा कंटेनमेंट क्षेत्र का भ्रमण किया।
इस दौरान सीएमएचओ डॉ. महावीर खण्डेलवाल, एसडीएम कैलाश ठाकुर, एसडीओपी आर के राय अन्य अधिकारीगण तथा मेडिकल स्टॉफ मौजूद था। कलेक्टर ने झुटावद में पंचायत सचिव और सरपंच से गांव में पॉजिटिव मरीजों की जानकारी ली। वहाँ बनाई गई समिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। गांव में संक्रमण रोकने के लिए कोरोना गाईडलाईन का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए और आवश्यकता पडने पर गांव को सील करने की बात भी कही। कलेक्टर ने सर्वे दल से गांव में किये गये सर्वे और किट वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा लोक स्वास्थ्य केंन्द्र के प्रभारी चिकित्सक से उपचार के लिए आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में पूछा। कलेक्टर ने कहा कि उपचार के लिये आने वाले मरीजों तथा सर्वे दल द्वारा घर-घर जाकर पूछने पर जैसे ही लोागों में सर्दी-खाँसी के लक्षण दिखाई दे, उन्हें तुरंत दवाई उपलब्ध कराई जाये। इसके बाद गांव झुटावद में ही कलेक्टर ने होम क्वॉरेंटाइन लोगो से जानकारी ली कि उन्हें कोरोना के लक्षण कब दिखाई दिये तथा कैसे हुआ।
इसके बाद गोगापुर में कलेक्टर आशीषसिंह को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज करवाई की गांव में कुछ लोगों द्वारा कोरोना मरीजों को आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे है। जिसके कारण लोग घरों पर ही अपना उपचार कर रहे है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीएम कैलाश ठाकुर को कार्यवाही के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बताया कि लोगों को आक्सीजन सिलेंडर बांटने से कोरोना संक्रमण फैलेगा। यही कारण है कि लोग अस्पताल नहीं आते है और बिना जानकारी घर पर ही इलाज करते है। इसके अलावा महिदपुर रोड में सख्ती को लेकर भी एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है। यहां पर कलेक्टर ने कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल पुछे है।
English
French
German
Italian