जनता कर्फ्यू में बेवजह घूम रहे लोगो पर की चालानी कार्यवाही

योगेन्द्र शाक्य और महिपालसिंह की रिपोर्ट
Mahidpur road @ महिदपुर रोड में संक्रमण की रफ्तार पर लगाम के लिए सोमवार को वाहनों की चहल पहल बढते ही तहसीलदार विनोद शर्मा और थाना प्रभारी मांगीलाल चौहान ने चैकिग पाइंट पर सख्ती दिखाई । हर आने जाने वाले टू व्हिलर और फोर व्हिलर वाहनों के चालकों को रोककर कडाई से पूछताछ की । पूछताछ के दौरान कोई बीमारी का , तो कोई दवाई , तो कोई बैक मे आने का बहाना बनाते नजर आए ।
महिदपुर रोड ़में जनता कर्फ्यू के दौरान लगातार भ्रमण कर रहें विनोद शर्मा तहसीलदार द्वारा बेवजह बाहर घूमने व बिना मास्क के 07 लोगो पर चालानी कार्यवाही की गई तथा एक दुकान के विरूद्व धारा 188 की कार्यवाही की गई कार्यवाही में तहसीलदार महोदय के साथ प्रभारी मांगीलाल चौहान , नानकराम पटेल , सुगीव, ग्राम पंचायत सचिव राधेश्याम सिसोदिया , ग्राम पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थें , साथ ही तहसीलदार विनोद शर्मा ने जनता से अपील की लोग घरो मे रहे अतिआवश्यक काम हो तो मास्क लगाकर निकले और सोश्सल डिस्टेसिंग का पालन करें और बिना काम से घर से बिल्कुल न निकले हमारी यह कार्यवाही ऐसे ही जारी रहेगी ।

No Comments

Leave A Comment