मप्र में कोरोना का कहर:अब स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी को कोरोना
MP @ मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी कोरोना संक्रमित हो गए। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा- मुझे कोविड-19 के लक्षण आ रहे थे। टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारैंटाइन हो जाएं।
मंत्री चौधरी ने शनिवार को ही रायसेन में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इसमें एक कार्यक्रम जिला अस्पताल में हुआ था, जहां दूसरा गैरतगंज में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। पिछले एक हफ्ते से स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लगातार कार्यक्रम और बैठकों में शामिल होते रहे हैं।
डॉक्टरों से कोरोना को हराने की अपील की थी
रविवार को मंत्री रायसेन जिला अस्पताल में डॉक्टरों की एक कार्यशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा था कि कोरोना को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और जन जागरुकता जरूरी है। लोगों को जागरूक करने और किसी भी अभियान को सफल बनाने में मीडिया सबसे सशक्त माध्यम है। चौधरी सांची से विधायक थे। अब यहां पर उपचुनाव होने हैं। इसकी तैयारियों को लेकर वह लगातार इलाके में घूम रहे हैं।
English
French
German
Italian