महिदपुर रोड के गांव बरूखेडी में मनाई राजीव गांधी की जयंती
Mahidpur Road @ भारत को आधुनिक भारतए राज को पंचायती राज और युवाओं को प्रगति.पथ का सारथी बनाने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती आज गांव बरूखेड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर रोड के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित कर सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई जिसमें अध्यक्ष धारासिंह जाट द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए हर व्यक्ति को इतिहास से सबक लेना चाहिए हमें यह समझना चाहिए कि जंहा कहीं कभी आंतरिक झगड़े ओर देश में आपसी संघर्ष हुआ हैएवह देश कमजोर हो गया है।इस कारण बाहर से खतरा बड़ता हे।देश को ऐसी कमजोरी के कारण बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। इस दौरान उपसरपंच बालाराम जाट प्रहलाद जाट मुकेश जाट भेरूलाल जी सुराना घनश्याम जाट रुघनाथ जाट तुलसीराम सांकला जितेंद्र जाट भरत जाटसर मनोज जाट सचिन जाट आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
English
French
German
Italian