दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार, मरने वालों की संख्या 5 लाख हुई

World @ दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या शनिवार रात 1 करोड़ के पार हो गई। इनमें 54 लाख 58 हजार 367 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 01 हजार 298 लोगों ने जान गंवाई हैं। सबसे संक्रमित देश अमेरिका में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 25 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक 1.28 लाख मौतें हो चुकी हैं।

चीन: 17 नए केस मिले
चीन में शनिवार को कोरोनावायरस के 17 नए केस मिले हैं। सात बिना लक्षण वाले मरीजों की भी पुष्टि हुई है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया कि 24 घंटे में सात मरीज ठीक भी हुए हैं। 17 संक्रमित मिले मरीजों में से 14 स्थानीय थे। इनमें से ज्यादातर बीजिंग के थे। देश में संक्रमितों की संख्या अब 83 हजार 500 हो चुकी है, जबकि मरने वालों की संख्या 4,634 हो चुकी है। देश में अब तक 78 हजार 451 लोग ठीक हो चुके हैं।

नेपाल: सभी 77 जिले प्रभावित
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में संक्रमण के मामले 12 हजार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जोगेश्वर गौतम ने कहा कि देश के सभी 77 जिले कोरोना से प्रभावित हो गए हैं। शनिवार को सरकार ने 554 नए मामलों के सामने आने की पुष्टि की थी। यहां मरने वालों की संख्या 27 है। नेपाल में मई से ही कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

ब्राजील: 57 हजार से ज्यादा मौतें
ब्राजील में 24 घंटे में कोरोनावायरस से 1,109 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 57,070 हो गया है। वहीं, एक दिन में संक्रमण के 38,693 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 13 लाख 13 हजार 667 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 7 लाख 15 हजार लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। ब्राजील के साओ पाउलो शहर के मेयर ने घोषणा की है कि रेस्टोरेंट, बार, पब और सैलून खोलने की योजना टाली जा सकती है।

No Comments

Leave A Comment