MP @ अनलॉक होते ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग, हालत चिंताजनक हुए
MP @ प्रदेश में अनलॉक- 1 में ढील दिए जाने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार को पार (10049) कर गई है। इंदौर में 3922 मरीज हो गए हैं। भोपाल में आंकड़ा 2131 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 427 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के जिलों में जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है उससे हालत चिंताजनक होते जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में बाजार खुलते ही भीड़ देखने को मिल रही है, इससे संक्रमण का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। यहां लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के घूम रहे हैं। सरकार द्वारा मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने वसलूने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन ये शहरों तक सीमित है।
9 जून से शुरू हुई 12वीं की परीक्षा में पहले दिन तो सोशल डिस्टेंसिंग देखने को मिली थी लेकिन दूसरे पेपर में परीक्षा केंद्रों पर नियमों का पालन कराने वाले शिक्षक गायब थे। कई केंद्रों से ऐसी तस्वीरे सामने आई हैं, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र भीड़ के रूप में स्कूलों से बाहर निकले।
भोपाल में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2131
राजधानी में अनलॉक-1 के 10वें दिन 78 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। यह एक दिन में सबसे ज्यादा केस मिलने की संख्या है। इससे पहले 8 जून को 60 केस मिले थे। भोपाल में पहला केस 22 मार्च को मिला था। नए संक्रमितों में 108 इमर्जेंसी कॉल सेंटर के 12 और कर्मचारी शामिल हैं। यहां अब तक 20 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा, कुछ दिन शांत रहने के बाद जहांगीराबाद में फिर से 23 नए मरीज मिले। ये सभी एक ही समुदाय के हैं जो कंधे पर रखकर चादर बेचने का काम करते हैं। यहां अब कुल 401 मरीज हैं, जबकि शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2131 हो गया है।
English
French
German
Italian