दुनिया में अब तक 65 लाख संक्रमित, 3 लाख 83 हजार 921 लोगों की मौत
world @ दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख 434 हो गया है। इस दौरान कुल 30 लाख 94 हजार 848 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 83 हजार 921 लोगों की मौत हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को कहा कि यूरोप में मंगलवार को 22 मार्च के बाद सबसे कम मामले देखे गए। यूरोप में लगातार मामले कम हो रहे हैं।
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोनम गेब्रेसियोसिस ने कहा कि हमें खासतौर पर मध्य और दक्षिण अमेरिका की चिंता है। वहां कई देशों में मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले पांच दिनों में यहां एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच, उन्होंने कहा- कोरोनावायरस के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल फिर से शुरू होगा।
दुनियाभर में 600 नर्सों की महामारी से मौत
इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेस (आईसीएन) ने बुधवार को कहा कि दुनियाभर में 600 नर्सों की महामारी के चलते मौत हुई है। साथ ही 2 लाख 30 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं। आईसीएन की यह रिपोर्ट कुछ देशों के नेशनल नर्सिंग एसोसिएशन के आधिकारिक आंकड़ों और मीडिया रिपोर्टों के डेटा पर आधारित है।
इजराइल: 7000 छात्र और शिक्षक संक्रमित
इजराइल में लगभग 7,000 छात्रों और टीचिंग स्टाफ को क्वारैंटाइन किया गया है। साथ ही 40 से ज्यादा स्कूलों को बंद कर दिया गया है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, सरकार ने फैसला किया है कि स्कूल और किंडरगार्टन अभी के लिए खुले रहेंगे। हाल के दिनों में येरूशलम के स्कूल में 130 पॉजिटिव केस मिले थे। एक शिक्षक से यहां संक्रमण फैली थी।
English
French
German
Italian