देश में 2 लाख 14 हजार 664 केस, लगातार आठवें दिन 7 हजार से ज्यादा केस
india @ देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 2 लाख 14 हजार 664 हो गई। लगातार आठवें दिन 7 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। वहीं, बुधवार को छठवां दिन था, जब देश में 200 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 123 लोगों ने दम तोड़ा। एक दिन पहले यानी 2 जून को 8820, 1 जून को 7723, 31 मई को 8789, 30 मई को 8364, 29 मई को 8138, 28 मई को 7254 और 27 मई को 7246 कोरोना पॉजिटिव मिले थे।इधर, बुधवार को महाराष्ट्र में 2560, गुजरात में 485, राजस्थान में 279, आंध्रप्रदेश में 267, बिहार में 177, ओडिशा में 143 कोरोना मरीज सामने आए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 7 हजार 615 है। इसमें 1 लाख 1हजार 497 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 1 लाख 302 अब तक ठीक हुए हैं। वहीं, 5815 मरीजों की मौत हुई है। यह Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर है।
एक मई से अब तक राज्यों ने 256 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रद्द की
इधर, रेलवे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए 1 मई से अब तक 4197 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला चुका है। इस दौरान राज्यों ने 256 श्रमिक ट्रेनें रद्द भी कीं। महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा 105 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया। गुजरात ने 47, कर्नाटक ने 38 और उत्तरप्रदेश ने 30 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया। रेलवे ने 21 मार्च से 31 मई के बीच ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों को रद्द कराने के एवज में यात्रियों को कुल 1885 करोड़ रुपए लौटाए।
संक्रमण 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला
कोरोनावायरस संक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।
English
French
German
Italian