मध्यप्रदेश में लगातार बढ रही है कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की संख्या

उज्जैन : कल की तरह आज सुबह भी बुरी खबर आई है देर रात मिली रिपोर्ट में कोरोना के 9 और मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर पॉजिटिव केस की संख्या 66 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनसूया गवली ने बताया कि देर रात आई रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आज सुबह यह जानकारी सामने आई कि इसमें उज्जैन जिले के 9 और संदिग्धों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। पॉजिटिव पाए गए यह डॉक्टर शहर के एक कंटेनमेंट एरिया में ड्यूटी पर थे। उन्होंने बताया की सभी 9 रिपोर्ट की डिटेल निकाली जा रही है। बाकी मरीज किन क्षेत्रों के हैं उसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है! उल्लेखनीय है कि आज सुबह पॉजिटिव आए मामलों के बाद जिले में अब कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 66 तक पहुंच गई है। इसके अलावा इन नो मरीजों में दो नागदा के मरीज भी बताए जा रहे है। वही एक कोठी कर्मचारी भी शामिल है।

आइसोलेशन वार्ड भेजा- इधर कल जो 20 केस पॉजिटिव आए थे उनमें दानी गेट निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद माधव नगर आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। डॉक्टर एचपी सोनानिया ने बताया कि बुजुर्ग के परिवार के सभी लोगों को को भी आईसोलेशन में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दानीगेट क्षेत्र की मृतक पॉजिटिव मरीज लक्ष्मी बाई के घर के सामने ही बुजुर्ग का निवास था।

No Comments

Leave A Comment