महिदपुर में भी प्रशासन हुआ अलर्ट, अब फिर से बढेगी सख्ती
UJJAIN @ उज्जैन जिले में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की लगातार बढती संख्या के बीच कोरोना वायरस ने अब महिदपुर में भी दस्तक दे दी है। आज दिल्ली से आई रिपोर्ट के मुताबिक महिदपुर में भी कोरोना वायरस का पहला पाॅजीटिव मरीज सामने आया है। नागौरी बाजार के रहने वाले 75 वर्षीय वृद्ध पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनका उपचार चल रहा था। ऐसे में एक सप्ताह पूर्व अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके बाद उन्हें ताबडतोड उज्जैन रैफर किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने सर्तकता बरतते हुए वृद्ध के कोरोना के लक्षण के चलते सैंपल लिए थे। ऐसे में एक सप्ताह बाद आज दोपहर को वृद्ध की रिपोर्ट आई है। जो पाॅजीटीव निकली है। सीएमएचओ अनसुईया ग्वली ने बताया कि दिल्ली से रिपोर्ट आई है। जो पाॅजीटिव है उनका उपचार किया जा रहा है।

कीर्तनिया बाखल को प्रशासन ने किया सील
वृद्ध की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। जिला प्रशासन के निर्देश मिलने के बाद ही प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। महिदपुर के कीर्तनिया बाखल क्षैत्र को प्रशासन ने पुरी तरह से सील कर दिया है। मौके पर एसडीएम गौरव बैनल, एसडीओपी डीके दीक्षित, टीआई शंकर सिंह तोमर, तहसीलदार आके गुहा सहित प्रशासनिक अधिकारी ने मोर्चा संभाल लिया है। साथ ही मृतक वृद्ध के घर को पुरी तरह से सेनेटाईज किया गया है। आसपास के घर को भी सैनेटाईज किया गया है।
समाजसेवक के रूप में काम कर रहा था मृतक
कोरोना वायरस जब से शुरू हुआ था तभी से महिदपुर और आसपास के क्षैत्र में मृतक वृद्ध समाजसेवक के रूप में काम कर रहे थे। जो प्रशासन के लिए एक चुनौती खडा करता है। मृतक ने महिदपुर शहर में सैकडों लोगों को गेहुं का आटा बांटा है। ऐसे में कोरोना लक्षण के चलते अब यह प्रशासन के लिए चिंता की लकीर खडा कर रहा है।
English
French
German
Italian