मध्यप्रदेश में लगातार बढ रहा है कोरोना पाॅजीटिव मरीजों का आंकडा

ujjain @ लगातार राहत के बाद शहर में दो दिन से बुरी खबर आ रही है। मंगलवार को 9 पाॅजिटिव मरीज और नीलगंगा टीआई की मौत के बाद बुधवार को सुबह 5 और दोपहर को 13 नए मरीजों के सामने आने की खबर है। इस तरह 2 दिन में 27 नए केस सामने आ चुके हैं। संक्रमितों की संख्या अब 58 तक पहुंच गई है। जिले में कोरोना से अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 4 ठीक होकर घर जा चुके हैं।

बुधवार सुबह जो रिपोर्ट मिली, उसमें एक माधवनगर के फार्मासिस्ट में कोरोना का संक्रमण मिला। इसके अलावा, 11 साल का बच्चा, 45 साल की महिला, और 35 साल के दो युवा भी इस वायरस का शिकार हुए हैं। फार्मासिस्ट निवासी निजातपुरा को छोड़कर अन्य सभी पॉजिटिव मरीज कमरी मार्ग और तोपखाना क्षेत्र के हैं। इस सभी को पीटीएस पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में क्वारैंटाइन किया गया था।

आज बुधवार दोपहर को मिली जानकारी के मुताबिक 13 नए मरीज सामने आए है। जिसमें एक डाॅक्टर का बेटा और रिश्तेदार के अलावा एक नर्स भी कोरोना संक्रमित बताए जा रहे है। हालाकि अभी तक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इसके साथ ही इंडिया टूडे 24 भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

सीएमएचओ डॉ.अनुसुइया गवली के मुताबिक, आरएमपी डॉक्टर की पत्नी और बेटा पॉजिटिव है। डॉक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, उनकी मौत हो चुकी है। 15 साल का किशोर, चैरिटेबल अस्पताल में पदस्थ गर्भवती नर्स, विधायक के पीए के चचेरे भाई, 62 साल के बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दौलतगंज शिकारी गली में रहने वाले 51 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कमरी मार्ग पर रहने वाले 13 साल के बच्चे को भी कोरोना का संक्रमण पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसे आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज भेजा है। श्रीपाल मार्ग नई पेठ के 56 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

No Comments

Leave A Comment