महिदपुर के पास सडक हादसे में एक की मौत, कल होगा पोस्टमार्टम

MAHIDPUR @ महिदपुर के पास बनी फंटे पर आज एक मोटरसायकल चालक सडक हादसे का शिकार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने उसको सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां कल शव का पोस्टमार्टम होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनमचंद महाराज पिता कालूचन्द्र उम्र 45 वर्ष ग्राम बनी से महिदपुर जा रहा था। तभी बनी फंटे के पास अचानक पुनमचंद की मोटरसायकल अनियंत्रित हो गई और वह खंती में गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पुनमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजरने वाले लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद रहवासियों ने टेक्टर की मदद से मृतक पूनमचंद को सिविल अस्पताल महिदपुर पहुंचाया। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस मामले मंे महिदपुर पुलिस मर्ग कायम करेगी। हालाकि सुत्रों की मानें तो पुनमचंद नशीले प्रदार्थो का सेवन भी करता था।

No Comments

Leave A Comment