मध्यप्रदेश में लगातार बढ रहा है कोरोना संक्रमण, देश में दुसरे नंबर पर
MP @ इंदौर में कोरोना के पेंडिंग सैंपल की जांच पूरी हो गई है। यहां अब तक कुल 892 संक्रमित मरीज मिले हैं। 47 मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती 35 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब निगाहें भोपाल पर हैं। एक-दो दिन में यहां संक्रमितों की संख्या में अचानलक बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को 1 हजार 317 सैंपल विशेष विमान से दिल्ली भेजे गए। इनकी रिपोर्ट आज रात तक आने की उम्मीद है। इनके अलावा शहर से 1 हजार 300 सैंपल आज भेजे जाएंगे। राज्य की कुछ रिपोर्ट पहले से पेंडिंग है। कुल 4 हजार 996 रिपोर्ट का इंतजार है।
लॉकडाउन फेज-2 में कुछ छूट मिलने से आम लोगों की मुश्किलें कम हुई हैं। जरूरत का सामान सब्जी और किराना आसानी से मिल रहा है। नए भोपाल में लॉकडाउन का पालन लोग खुद ही कर रहे हैं। पुराने शहर में अभी भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं। पुलिस के हटते ही लोग सड़कों पर आ जाते हैं।
कितने संक्रमित, कितनी मौत, कितने ठीक हुए?
1371 संक्रमित: इंदौर 892, भोपाल 207, खरगोन 39, खंडवा 33, उज्जैन 31, बड़वानी 22, होशंगाबाद 19, देवास 18, जबलपुर 15, मुरैना 14, विदिशा 13, रतलाम 12, धार 10, रायसेन और मंदसौर 8-8, ग्वालियर 6, शाजापुर 5, छिंदवाड़ा, श्योपुर और आगर मालवा में 4-4, शिवपुरी, बैतूल में 2-2, सागर, टीकमगढ़, अलीराजपुर में एक संक्रमित मिला है।
69 की मौत: इंदौर 47, भोपाल 6, उज्जैन 6, देवास 5, खरगोन 4, छिंदवाड़ा में एक मौत हुई।
65 मरीज ठीक हुए: इंदौर 40, मुरैना 7, जबलपुर और उज्जैन 5-5, भोपाल 3, ग्वालियर, खरगोन और शिवपुरी में 2-2 मरीज की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी हो गई है।
English
French
German
Italian