पांच मरीज मिलने के बाद कलेक्टर-एसएसपी ने किया नागदा शहर का दौरा
Nagda @ कोरोना वायरस के 5 मरीज मिलने के बाद आज कलेक्टर और एसपी ने नागदा शहर का दौरा किया। कलेक्टर शशांक मिश्र तथा एसपी सचिन अतुलकर ने अनुविभागीय अधिकारी आरपी वर्मा और सीएसपी मनोज रत्नाकर को आवश्यक निर्देश दिये। विधायक दिलीप गुर्जर ने वायरस के चलते लगातार डयुटी कर रहे नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारियों, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को सुरक्षा के साधन पीपीई कीट, चश्मे, ग्लव्स, सेनेटाईजर, मास्क उपलब्ध करवाने तथा सिविल हाॅस्पिटल नागदा में दुसरी डायलिसिस मशीन चालु करवाने के लिए आपरेटर तथा संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके साथ ही नागदा विधायक ने कन्टेंटमेंट एरिया नई दिल्ली क्षेत्र जो कि पूर्णता सील है। उसमें दुध, सब्जी, किराना तथा अन्य सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध करवाने की बात भी कही। टापरी तथा निचली बस्तीयों में किराना की छोटी दुकानों को खोलने के समय निश्चित करने का अनुरोध किया है। ताकि गरीब उपभोक्ता अपनी क्षमता अनुसार खाद्यान्न सामग्री खरीद सके। वहीं श्री गुर्जर ने कलेक्टर महोदय से जिस तहसील तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव केस नहीं पाये गये है वहां पर आगामी वर्षा ऋतु तथा किसानों के पास भण्डारन क्षमता नहीं होने के कारण समर्थन मुल्य पर गेहुॅं खरीदी केन्द्र चालु करने की मांग की है। जिससे की किसान दुसरी फसल बोने की तैयारी कर सके।
विधायक ने जताई थी नाराजगी: इसके एक दिन पहले ही विधायक दिलीप गुर्जर ने अधिकारियों को नाराजगी जताते हुए कहा था कि जिले के प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर एएसपी शायद भूल गए है कि नागदा भी उज्जैन जिले का हिस्सा है। पांच पाॅजीटिव मरीज मिलने के बाद एक बार दोनों को नागदा आकर व्यवस्थाओं को चाक चैबंद करना चाहिए।
English
French
German
Italian