देश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 415, अब तक 12321 कोरोना पाॅजीटिव

India @ देश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 415 हो गई है। बुधवार को 20 संक्रमितों ने दम तोड़ा। महाराष्ट्र के पुणे में 20 घंटे के अंदर 4 और उत्तर प्रदेश में 3 मरीजों की मौत हुई। पुणे में अब तक 42 लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। पूरे महाराष्ट्र के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां 182 लोगों की मौत हो चुकी है। मेघालय में बुधवार को पहली मौत दर्ज की गई। मरने वाले 69 साल के डॉक्टर थे। कोरोनावायरस की वजह से देश में यह चौथे डॉक्टर की मौत हुई है।

इंदौर में दो की मौत, कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 569
बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में दो मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ प्रदेश में मरने वालों की संख्या 55 हो गई। कोरोनावायरस जांच के लिए दिल्ली भेजी गई 1156 लोगों के सैंपल रिपोर्ट बुधवार को मिल गई। जिसमें 117 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए। अब इंदौर शहर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 569 हो गई है। जिनके सैंपल लिए गए हैं वे सभी पूर्व से ही क्वारंटाइन में रखे गए व्यक्तियों के थे। इनकी रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मरीजों का इलाज कोविड अस्पतालों में किया जाएगा।

यूपी में तीन संक्रमितों ने दम तोड़ा
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए 2-2 मरीजों की मौत हो गई। तेलंगाना में 1 संक्रमित की जान गई। इसके पहले मंगलवार को देश में 33 संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। यह आंकड़े अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारी किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभी तक देश में 392 लोगों की मौत हुई है।

No Comments

Leave A Comment