MP @ देवास में सामने आए तीन संक्रमित व्यक्ति, एक ने ताेड़ा दम

MP @ मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 403 हो चुकी है। इनमें 31 मरीजों की मौत गई। भोपाल और इंदौर में के बाद अब कोरोना छोटे शहरों में पैर पसार रहा है। दो दिनों में छोटे शहरों में करीब 24 केस सामने आए। आशंका है कि इन शहरों में सैंपल जांच का दायरा बढ़ने पर नए मरीज सामने आएंगे। छोटे शहरों में अभी जो संक्रमित मरीज मिले हैं, वे बीते 15 दिन में जमातियों के संपर्क में आए थे। यानी जमातियों ने यहां वायरस के करियर का काम किया। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कई जगह सिर्फ तब्लीगी जमातियों के कारण संक्रमण फैला। उनकी पहचान करने और अस्पताल पहुंचाने में ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आए। अब भी कुछ जमाती इधर-उधर छिपे हैं। शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

इंदौर और भोपाल में में मरीजों की संख्या और इनके पड़ोसी जिलों में नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद भोपाल, इंदौर और उज्जैन की सीमाओं को सील करने के आदेश दिए गए हैं। 16 दिन से चले आ रहे लॉकडाउन से लोगों को जरूरत के सामान की दिक्कत आने लगी है। पूरे प्रदेश में लोगों को जरूरत का सामान नहीं मिल रहा है, लोग परेशान हैं। सरकार के जरूरी सामान की आपूर्ति में कमी नहीं होने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं

अब देवास में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
काेरोना संक्रमित जिलों में अब देवास का नाम भी जुड़ गया। यहां तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से एक की सुबह मौत हो गई। देर रात आई रिपोर्ट में देवास के पीठा रोड निवासी एक महिला, नाहर दरवाजा क्षेत्र के एक व्यक्ति और हाटपिपलिया के शीतला माता मार्ग निवासी एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए।

डॉक्टर की मौत का पहला मामला
वहीं इंदौर में गुरुवार सुबह एक चिकित्सक की मौत होने के बाद काेरोना से मरने वालों का आंकड़ा 22 हो गया। इंदौर में बुधवार रात 40 नए मरीज सामने आए थे, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 213 हो गई है। जानकारी अनुसार रूपराम नगर निवासी डॉ. शत्रुधन पंजवानी बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। पिछले दिनों जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका गोकुलदास के बाद सीएचएल और फिर अरविंदों अस्पताल में इलाज चला। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। डॉक्टर पंजवानी की गिनती अच्छे डॉक्टरों में होती थी। संभवत: यह देश में कोरोना से किसी डॉक्टर की मौत का पहला मामला है।

No Comments

Leave A Comment