आंध्र प्रदेश में 4 साल के बच्चे ने कोरोना से लड़ने के लिए दान किए 971 रुपए
INDIA @ कोरोनावायरस से लड़ रहे देश के लिए आंध्र प्रदेश से अच्छी खबर आई है। यहां विजयवाड़ा में 4 साल के एक बच्चे ने 971 रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिए। उसने मंगलवार को मां और पिता के साथ ताडेपल्ली में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय जाकर सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री मंत्री पेरनी वेंकटरामैया को यह राशि दी। इस बच्चे का नाम हेमंत है। उसने नई साइकिल खरीदने के लिए ये रुपए जमा किए थे।
वह मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से मिलने के लिए बहुत उत्सुक था। उसने कहा कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए वह मुख्यमंत्री की मदद करना चाहता है। मंत्री वेंकटरामैया ने हेमंत से वादा किया कि वह उसके द्वारा दान की गई राशि को खुद जाकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।
देश में अब तक 5 हजार 373 केस
देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 5 हजार 373 हो गई। बुधवार को इंदौर में 22 नए पॉजिटिव मिले, इससे शहर में मरीजों की संख्या बढ़कर 173 हो गई। मंगलवार को देशभर में संक्रमण के 573 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 150 केस बढ़े, यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1018 हो गई। वहीं, तमिलनाडु में 69, दिल्ली में 51, तेलंगाना मे 40, राजस्थान में 42 और मध्यप्रदेश में 34 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4 हजार 789 मामले सामने आए थे। इनमें से 4 हजार 312 मरीजों का इलाज चल रहा है। 352 ठीक हुए हैं, जबकि 124 की मौत हो चुकी है।
English
French
German
Italian