पूर्व मुख्यमंत्री ने मोबाईल किया बंद, ट्विटर पर शेयर किए परेशान करने वाले के नंबर
MP @ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने शुक्रवार को ट्वीटर के जरिए दी। दिग्विजय के मोबाइल पर पिछले 4-5 दिनों से अभद्र भाषा और धमकी देने के लगातार फोन कॉल्स आ रहे थे। सिंह ने इन फोन नंबर्स के स्क्रीनशॉट ट्वीटर पर शेयर किए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से की है और सर्विस प्रोवाइडर को भी इसकी जानकारी दी।
दिग्विजय ने ट्वीट किया- “ये वो फोन काॅल्स हैं जो चार-पांच दिनों से मुझे परेशान कर रहे हैं। मैंने एमपी के डीजीपी को शिकायत भेजी। सर्विस प्रोवाइडर से भी बात की, लेकिन ये बंद नहीं हो रहे। अफसोस यह कि इस हालत में मुझे अपने मोबाइल नंबर को ही बंद करना पड़ रहा है।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण मैं भोपाल के लैंड लाइन नंबर पर उपलब्ध हूं।”
सूत्रों के अनुसार, सिंह को फोन काॅल्स पर दूसरी तरफ से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे उन्होंने परेशान होकर फोन बंद कर दिया। इस बारे में दिग्विजय से उनके लैंड लाइन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो पाए।
उन्होंने ये नंबर उपलब्ध कराएं हैं-
0755-2441788
0755-2441790
0755-2661550
English
French
German
Italian