लॉकडाउन के दौरान टीआई ने मंदिर में पुजारी को डंडे से पीटा
MP @ मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक पुजारी को लॉकडाउन का उल्लंघन करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान मंदिर में भीड़ जमा करके मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो वह मंदिर पहुंच गई और वहां एकत्र हुए लोगों को भगा दिया। इसके बाद रीवा के सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने पुजारी की उन्हीं के डंडे से पिटाई कर दी। यही नहीं, उनका पूजा का सामान भी बिखेर दिया। घटना बुधवार रात की है, जब इसकी फोटो वायरल हुई तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और इसके थोड़ी देर बाद रीवा के सिविल लाइन टीआई राजकुमार मिश्रा को आईजी चंचल शेखर ने लाइन अटैच कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, घटना सिविल थाना क्षेत्र के ढेकहा मोहल्ले में स्थित देवी मंदिर की है। पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर वहां के लोगों ने डीजीपी विवेक जौहरी से भी सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा की शिकायत की थी। साथ ही रीवा के विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भी इसे लेकर राज्य के आला पुलिस अधिकारियों से बात की थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पुजारी की पिटाई की तस्वीर के आधार पर पिटाई करने वाले पुलिस अधिकारी टीआई राजकुमार मिश्रा पर कार्रवाई की है। एमपी जनसंपर्क ने ट्वीट कर लिखा है- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर रीवा में पुलिस द्वारा अनुचित ढंग से की गई कार्रवाई की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसे गंभीरता से लिया है। मामले में संज्ञान लेते हुए उक्त घटना में थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा को तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया है। सीएम शिवराज ने भी इसे रि-ट्वीट किया है।
रीवा आईजी ने ट्वीट कर इस घटना के संबंध में ये जानकारी दी है
फोटो में जो पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं,, वह रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान नहीं हैं।
लॉकडाउन के दौरान भीड़ इकट्ठी होने की सूचना पर कार्रवाई की गई है।
अनुचित कार्रवाई पर थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा को लाइन अटैच किया गया है।
English
French
German
Italian