लॉकडाउन में ओटीटी का सहारा, मूवीज के मुकाबले 40% ज्यादा लोगों को भा रहे वेब शोज

bollywood @ कोरोना के कारण देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। सभी लोग घर पर हैं। ऐसे में एंटरटेनमेंट उनकी जरूरत है। लोगों के इसी रुझान को जानने पॉपुलर मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया ने एक ऑनलाइन सर्वे करवाया। इसके मुताबिक़ सोशल डिस्टेंसिंग के इस समय में केवल ओटीटी प्लेटफॉर्म ही मनोरंजन का माध्यम बनकर उभरा है। उस पर भी मूवीज और वीडियोज की तुलना में वेब सीरीज ज्यादा पॉपुलर पाई गई हैं।

सर्वे के लिए 92 शहरों में ऑनलाइन मतदान द्वारा 15 और उससे अधिक उम्र के कुल 1,500 लोगों से राय मांगी गई थी। इनमें से 61 प्रतिशत ने वेब शोज को ही अपना मनोरंजन का सहारा बताया, जबकि सिर्फ 21 प्रतिशत ही मूवीज देख रहे हैं, यानि फिल्मों से 40% ज्यादा लोग वेब शोज देख रहे हैं।

सर्वे के बारे में औरमैक्स मीडिया के हेड शैलेष कपूर बताते हैं, “लॉकडाउन की वजह से इस बार हमने ऑनलाइन रिसर्च किया। यह रिपोर्ट पूरी तरह से इसी कंटेंट पर बेस्ड है कि लॉकडाउन के इस समय में लोगों के एंटरटेनमेंट बिहेवियर कंजप्शन में कितना बदलाव आया हैं। जैसे की हमने उम्मीद किया था की लोग ज्यादातर घर पर रहेंगे तो मोबाइल पर ही अपना अधिक वक्त बिताएंगे पर उसमें भी हमें यह जानना था कि वे मोबाइल पर सोशल मीडिया में बिजी हैं या फिर वेब सीरीज में।”

No Comments

Leave A Comment