घर की बालकनी में इकट्ठा हुआ बच्चन परिवार, ऐसे किया कोरोना कमांडो का शुक्रिया
BOLLYWOOD @ जनता कर्फ्यू के बीच पूरे देश ने कोरोना कमांडो का हौसला बढ़ाने के लिए शाम पांच बजे पांच मिनट के लिए ताली बजाई. देश के अलग-अलग हिस्से में लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की इस अपील का स्वागत किया और जनता कर्फ्यू का समर्थन किया. पीएम मोदी की अपील में बॉलीवुड सितारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने घर की बालकनी से थाली बजाई. अमिताभ बच्चन के साथ बहू ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन भी मौजूद थीं. बिग बी ने अपने घर की छत पर ब्लूटूथ स्पीकर भी लगाया था और इसमें संगीत बजाकर अपना समर्थन दिया. अमिताभ बच्चन ने इस दौरान की वीडियो भी शेयर किया है.
आमतौर पर अमिताभ बच्चन के घर के बाहर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन अब इसका बिल्कुल उलट नजारा था. वीडियो में अमिताभ बच्चन के घर के बाहर कुछ ही लोग दिखाई दे रहे हैं. इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू को लोगों ने हरी झंडी दी है.
एक अन्य ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘भारत ने इतिहास बनाया. जनता कर्फ्यू उम्मीद से ज्यादा कामयाब हुआ. शाम पांच बजे पूरा देश बालकनी में खड़े होकर असली हीरोज का समर्थन कर रहा था. इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया. भारतीय होने पर गर्व होता है.
अमिताभ बच्चन के अलावा वरुण धवन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और विक्की कौशल ने भी कोरोना कमांडो को कुछ इसी अंदाज में शुक्रिया कहा था. सभी सितारों ने घर के बाहर बालकनी में तालियां और टल्लियां बजाई थीं. पूरे देश में ही कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला था. कोरोना वायरस को खतरे को देखते हुए सरकार लगातार नए फैसले कर रही है.
English
French
German
Italian