फैंस के बीच आलिया को प्रोटेक्ट करते दिखे रणबीर कपूर
bollywood @ बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच की केमिस्ट्री से तो सभी वाकिफ हैं. दोनों पिछले काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं और दोनों रणबीर के बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी के साथ फिल्म ब्रहास्त्र में भी काम कर रहे हैं. हाल ही में आलिया और रणबीर की स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिली है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एयरपोर्ट से साथ में बाहर आते दिख रहे हैं. रणबीर साफ तौर पर आलिया को भीड़ से प्रोटेक्ट करते रहे.
फैन्स की भीड़ ने उन्हें घेरा हुआ है. फैन्स की भीड़ आलिया-रणबीर के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए दीवानी हुई जा रही है और इस सब के बीच आलिया भट्ट के चेहरे पर असहजता साफ नजर आ रही है. आलिया को इस सिचुएशन से निकालने के लिए गार्ड्स लगातार मेहनत करते दिखते हैं.
लेकिन साथ ही एक और चीज गौर करने वाली है और वो ये कि रणबीर कपूर आलिया भट्ट के ठीक पीछे चल रहे हैं और उनके ज्यादा करीब आने की कोशिश कर रहे फैन्स को उनसे दूर कर रहे हैं. आलिया के प्रति रणबीर कपूर को प्रोटेक्टिव होते देखना वाकई बड़ा रोमांटिक लग रहा है.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ में काम करते नजर आएंगे. फिल्म में अमिताभ बच्चन भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां अभी साझा नहीं की गई हैं. लोगो रिलीज किया जा चुका है लेकिन फैन्स को इंतजार है इस फिल्म के ट्रेलर और फिल्म में सभी कलाकारों के लुक रिवील होने का.
English
French
German
Italian