एक्ट्रेस नवनी परिहार भस्मआरती में हुईं शामिल, कहा- बाबा के बुलावे के बिना कोई उनके दर्शन नहीं कर सकता
Ujjain @ फिल्म अभिनेत्री नवनी परिहार शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन को उज्जैन पहुंचीं। वे अलसुबह होने वाली भस्मआरती में शामिल हुई और पूजन अर्चन कर दर्शन लाभ िलया। उन्होंने कहा कि बाबा के बुलावे के बिना कोई यहां आकर उनके दर्शन नहीं कर सकता। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे भस्मआरती देखने का मौका मिला। बाबा के दर्शन पाकर मैं धन्य हो गई।
अभिनेत्री नवनी परिहार कहा कि मैं ताम्रेकर जी की स्मृति में एक आयोजन था। मुझे इसमें पिछले दो दशकों के सिनेमा के बारे में बोलने के लिए बुलाया गया था। बाबा महाकाल का आदेश हुआ तो यहां दर्शन करने मंदिर आ गई। भस्मआरती करना बहुत ही अद्भुत एक्सपीरियंस रहा। मुझे लगता है कि जब तक बाबा का बुलावा नहीं आता कोई यहां उनके दर्शन को नहीं आ सकता है।
उन्होंने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं की मुझे भस्मआरती देखने का मौका मिला। उज्जैनवासी बहुत ही सौभाग्यशाली हैं जो बाबा की नगरी में रहते हैं। फिल्मी पर्दे पर अपनी कला का जौहर दिखाने वाली परिहार ने कहा कि हाल ही मंे उनकी फिल्में मातीचूर-चकनासून और पति पत्नी और वो रिलीज हुई है। उनकी एक आगामी वेब सीरीज आ रही है।
English
French
German
Italian