💢महिदपुर रोड में पुलिस से चोर बेखौफए एक ही रात में कई दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम।
महिदपुर रोड में चोरों के हौसले बुलंद है और चोरों द्वारा चोरी की वारदातों को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा हैए इसी कड़ी में महिदपुर रोड क्षेत्र में चोरी की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही हैए कुछ महीने पहले भी नगर में चोरी की घटना को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया था फिर वही घटना बुधवार रात्रि करीब 2 बजकर 50 मिनिट पर कई अज्ञात बदमाशों द्वारा कई दुकानों की शटर तोड़कर दुकानों से चोरी कर वारदात को अंजाम दिया ।
सभी व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस थाना महिदपुर रोड के थाना प्रभारी मदन पवार को एक ज्ञापन सोफा ।
नगरवासियों में इस चोरी की वारदात से इलाके के लोगों में डर के साथ.साथ गुस्सा भी है ए लोगों का कहना है कि आए दिन किसी न किसी
के साथ चोरी की घटनाएं हो रही है नगर वासियों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस गश्त के अभाव में वारदाते बढ़ने की वजह बताते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।
English
French
German
Italian