ग्राम बंजारी में चैादह वर्षो से लगातार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन।
योगेन्द्र सिंह शाक्य
Mahidpur @ महिदपुर रोड के समीप पंचमुखी महावीर हनुमान मंदिर परिसर,बस स्टेण्ड , ग्राम बन्जारी , नयाखेडा तहसील महिदपुर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्री 1008 अनमोलदासी त्यागी ने जानकारी देते हुये बताया है कि अन्नत ब्रहाण्ड नायक अकारण करूणा वरूणालय श्री राधा माधव की महती कृपा एवं श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज की प्ररेणा से हमारे यहां श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन दिनांक 24 जनवरी 2025 , शुक्रवार से 30 जनवरी 2025 गुरूवार तक कथा समयः दोपहर 12 बजें से सायंकाल 4 बजें तक श्री श्री 1008 श्री पूज्य अनमोलदास महाराज के तत्वावधान में हाने जा रही है जिसमें गोपालकृष्णजी महाराज , परसोली वाले के मुखारबिन्द द्वारा अमृतमयी वाणी से भागवत कथा रस सुधा का पान कराया जावेगा । अतः आप सभी धर्मप्रेमियों से निवेदन है कि कथा सुनकर अपने जीवन को धन्य बनावें ।
English
French
German
Italian