किसान नेता बहादुरसिंह चौहान ने भरी हुंकारए प्रशासन को दिया ज्ञापन, ’महिदपुर विधानसभा के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. पूर्व विधायक चौहान’
Mahidpur @ महिदपुर विधानसभा के रूके हुए विकास कार्यो को गति देने के लिए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बहादुरसिंह चौहान द्वारा आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साथ ही झारडा से प्रारंभ हुई विशाल रैली महिदपुर के संपूर्ण नगर में निकाली गई। जगह . जगह कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बहादुरसिंह चौहान का स्वागत सम्मान भी किया। हालाकि इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सुबह 11 बजे झारडा से एक विशाल रैली प्रारंभ हुई। जो झारडा नगर में निकली। जिसके बाद यह रैली महिदपुर के अंबैडकर चौराहे पर पहुंची। पुरे नगर को कार्यकर्ताओं ने सजाया था। साथ ही जगह.जगह मंच लगाकर चौहान का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया। रैली का समापन विजय स्तंभ पर हुआ। जिसके बाद रैली आमसभा में परिवर्तित हो गई। किसान नेता बहादुरसिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में 2003 से 2023 तक महिदपुर विधानसभा में अभुतपुर्व विकास हुआ। लेकिन पिछले एक साल से महिदपुर का विकास का रूक गया है। लेकिन जनता की समस्याओं को देखते हुए विकास कार्यो के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से मुलाकात कर विकास कार्यो को गति दी जाएगी। साथ ही विकास कार्यो के लिए करोडों रूपए की राशि भी आवंटित करवाई जाएगी। चौहान ने महिदपुर विधानसभा में निर्माणाधीन डैम और सीएम राईज स्कुल के निर्माण के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता कैलाश राठी ने किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष कृष्णा शिवनारायण सूर्यवंशीए नपा अध्यक्ष नानीबाई ओमप्रकाश मालीए पदमसिंह आंजनाए संदीप व्यासए संजय सिंद्यानियाए उमा पांडेए राजाराम कहारए महेश जोशीए निर्भयसिंह भाटीए रीता बडगुर्जरए सहित पार्षदगणए जनपद सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे। वही बडी संख्या में पुलिस बल और राजस्व विभाग के कोटवार तैनात रहे।
’प्रशासन को दिया गोपनीय ज्ञापनरू’ मंच पर आमसभा के दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बहादुरसिंह चौहान और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अजय हींगेए एसडीओपी सुनील वरकडे को तीन गोपनीय ज्ञापन दिए है। ज्ञापन के बारे में चौहान ने बताया कि यह ज्ञापन जनहित और जनता की गंभीर समस्याओं से जुडे हुए है। जिसको लेकर भोपाल और दिल्ली स्तर पर कार्यवाही चल रही है। जनता की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रशासन से मांग की है। यह मांग पुरी नहीं होने पर जनता द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
English
French
German
Italian