श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली महिदपुर रोड़ मे कलश शोभायात्रा ।

योगेन्द्र सिंह शाक्य

महिदपुर रोड़ @ नगर के श्री गणेश मंदिर से बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा में महिलाएॅ लाल वस्त्र धारण कर आगे चल रही थी । बैंडबाजों की धून पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए । सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही । बुधवार को कलशयात्रा की शुरूआत विघुत मंडल पर स्थित श्री गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई । यहां से जल लेने के बाद महिलाए अपने सिर पर कलश रखकर नगर के मुख्य मार्ग नागदा चैराह , पोस्ट आफीस चैराह , सब्जी मंडी से होते हुए रामभक्त की धून में रमते हुए नृत्य के साथ श्रीराम मंदिर पहुॅची जहाॅ कलशयात्रा का समापन हुआ । इस कलशयात्रा का मुख्य मार्गो पर भक्तो द्वारा पुष्प मालाओं द्वारा स्वागत किया गया । इस दौरान मंदिर परिसर मे सतीश गंगवाल के द्वारा बनाई गई रंगोली ने सभी श्रद्वालुओं को अपनी और आकर्षित किया । इस दौरान बडी संख्या में राम भक्त मौजूद रहें , साथ ही 6 दिसंबर शुक्रवार को श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण का भूमिपूजन कार्य भी किया जायेगा ।
श्रीराम मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का वाचक पंडित सुनील कृष्ण व्यास के प्रवचनों को दोपहर 1.00 बजे से 4.00 बजें तक पाण्डाल मे जाकरं लाभ उठा सकेगें ।

No Comments

Leave A Comment