दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति की राष्ट्रीय सह संयोजीका पिंकी दीदी ने कहा: हिन्दू हम सब एक है सलाह नही मदद करना चाहिए ।
योगेन्द्र सिंह शाक्य
Mahidpur Road @ मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर तशील के महिदपुर रोड प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद ने अपना 60वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस दौरान संगठन से जुड़े दुर्गा वाहिनी की बहाने वह विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। कार्यक्रम में शुरुआत से लेकर अब तक संगठन के कार्यों पर चर्चा की गई और संगठन की प्रमुख उपलब्धियों को सभी के सामने रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप जिला ग्रामीण अघ्यक्ष् नारायण सिंह पंवार रहे। वहीं कार्यक्रम की मुख्य वक्ता दुर्गा वाहनी मातृशक्ति की राष्ट्रीय सह संयोजीका पिंकी दीदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गर्व और गौरव की बात है कि विश्व हिंदू परिषद ने 60 वर्षों की यात्रा पूरी कर ली है।
पिंकी दीदी ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि हिंदू समाज को अब और अधिक एकजुट और संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के विभिन्न जातियों में विभाजित होने का फायदा उठाकर धर्मांतरण की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद पिछले 60 वर्षों से हिंदू समाज को संगठित और एकजुट करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज में किसी प्रकार का जातिए ऊंच.नीचए अमीरी.गरीबी का भेदभाव नहीं होना चाहिए। मीडिया से चर्चा के दौरान महिदपुर रोड के संयोजक किशोर लखा ने जानकारी देते हुए बताया है कि विश्व हिंदू परिषद की संगठन के 60 वर्षों की यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि देश में धर्म और संस्कृति की रक्षाए गौ माता की सुरक्षाए बहन.बेटियों की रक्षाए लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी समस्याओं के समाधान के लिए विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी। संगठन का उद्देश्य सेवाए सुरक्षा और संस्कार के माध्यम से समाज को जागरूक करना है। साथ हीए छोटे चिकित्सा केंद्र प्रारंभ कर अभावग्रस्त क्षेत्रों में सेवा के कार्य भी किए जा रहे हैं।
English
French
German
Italian