खारोल समाज जनों ने महिदपुर रोड थाना प्रभारी को सोपा ज्ञापन ।

Mahidpur road @ महिदपुर रोड अखिल भारतीय क्षत्रिय खारोल समाज और सर्व हिंदू समाज जनों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी मदन पवार को सोपा। समाज के हीरालाल चौहान ने बताया कि 17 अगस्त को रात्रि में 10 माह की नाबालिक का अपहरण कर लिया, कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। जिससे माता.पिता के साथ समाज जनों में आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हीरालाल चौहान ,कमल सिंह पंवार ,गोपाल ,सत्यनारायण ,जीतू ,भारत ,मानसिंह ,लखन सिंह चौहान ,पदम ,सागर ,दिलीप, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

No Comments

Leave A Comment