शिक्षा विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर्स द्वारा अपने वेतन एवं अन्य मांगों को लेकर विधायक दिनेश जैन बाॅस को ज्ञापन दिया ।

खास खबर – योगेन्द्र सिंह शाक्य

Mahidpur@ महिदपुर ब्लॉक के शिक्षा विभाग में पदस्थ आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर्स द्वारा अपने 3 माह से लंबित वेतन भुगतान एवं अन्य मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक माननीय दिनेश जैन बॉस को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ऑपरेटर्स द्वारा बताया गया कि उन्हें विगत अप्रैल माह से लेकर वर्तमान माह तक का वेतन भुगतान नही किया गया जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों एवं परिवार के पालन पोषण में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही मुख्यमंत्री महोदय एवं स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के जारीआदेशानुसार शिक्षा विभाग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर्स को अंडरटेकिंग प्राप्त सीधा भुगतान कराये जाने हेतु आदेश प्राप्त हो चुका है किंतु आज दिनांक तक इस आदेश का पालन नही किया गया है इस संबंध में भी माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। उक्त जानकारी महिदपुर ब्लॉक के आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर्स द्वारा प्रदान की गई।

No Comments

Leave A Comment