महिदपुर रोड ,सरपंच रितु पाटीदार ने एक पेड मां के नाम अभियान में 500 पौधे लगाने का रखा लक्ष्य ।
योगेन्द्र सिंह शाक्य
Mahidpur road @ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक सार्थक पहल की गई है एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मध्यप्रदेश में साढे 5 करोड पौधे रोपे जाएगें , इस तारतम्य में महिदपुर तहसील के सबसे बडी पंचायत गोगापुर मे भी इस अभियान की शुरूआत की गई । पौधे रोपण अभियान पर सरपंच महोदया रितु पाटीदार द्वारा एक अनोखा स्लोगन दिया है इसमें लोगो से अपील करते हुए कहा गया कि एक पेड मां के नाम से लगाए साथ ही उसकी देखभाल में भी प्रमुखता से सहभागिता निभाए , ताकि वह पेड पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें और साथ हमारें नगर गोगापुर को हरा भरा रखने के लिए मवेशी मेला ग्राउण्ड के पास , शमशान रोड और भी अन्य जगह पर 500 पोघे लगाने का लक्ष्य रखा है साथ ही आज से 20 पोधे लगाकर शुरूआत की और यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी , जिससे की हमारा नगर हरा भरा रहें। इस अवसर पर पंचायत सचिव राधेश्याम सिसौदया , अंतिम आंजना ,बाबूदास बैरागी ( जनपद सदस्य ) , नागूसिंह पंवार , जितेन्द्र आदि मौजूद रहें ।
English
French
German
Italian