जैन श्री संघ महिदपुर रोड द्वारा किया विधायक दिनेश जैन बोस का बहुमान l

योगेन्द्र सिंह शाक्य

Mahidpur Road @ श्री राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर में जैन समाज एवं नगर के गौरव विधायक दिनेश जैन बोस का बहुमान अक्षत,कुमकुम,साफा,श्रीफल, शॉल से बुधवार को सभी समाज जनों एवं वरिष्ठ महानुभावों की उपस्थिति में किया गया साथ ही यतीन्द्र ज्ञानपीठ की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का बहुमान एवं प्रशस्ति पत्र विधायक दिनेश जैन बोस के द्वारा प्रदान किया गया इस अवसर पर बौस ने समाज जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें समाज की उन्नति एवं प्रगति के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए , समाज में एकता और अखंडता बनाए रखना हमारा कर्तव्य है हमें प्रत्येक कार्य को संगठित होकर करना चाहिए जिससे हम बड़े से बड़े कार्य को भी हम आसानी से कर सकेंगे‌ए हम सभी को शासन प्रभावना एवं धर्म के कार्य में सदैव तत्पर रहना है। महावीर के सिद्धांतों का प्रतिपालन करते हुए जैन धर्म एवं भगवान महावीर के शासन को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर सकल जैन श्री संघ, जैन समाज के वरिष्ठ महानुभाव, नवयुवक,महिला,बहू, तरुण, बालिका परिषद में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी l

No Comments

Leave A Comment