विधायक दिनेश जैन बोस ने किया रक्तदान के प्रति लोगो को प्रोत्साहित ।
योगेन्द्र सिंह शाक्य
महिदपुर रोड़ @ विप्र रक्त संगठन मध्यप्रदेश द्वारा महिदपुर तहसील के गाॅव देवली में ऐच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । संगठन द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 34 युनिट्स रक्त संग्रहित हुआ । जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक टीम उज्जैन द्वारा यह रक्त संग्रहित किया गया । इस अवसर महिदपुर विधानसभा के विधायक दिनेश जैन बोस भी रक्तदान शिविर में उपस्थित रहें और युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित किया,साथ ही रणछोड़ त्रिवेदी, भरत शर्मा ,श्याम शर्मा पेटलावद भी उपस्थित रहें । संगठन के सदस्य रमेशचन्द्र शर्मा द्वारा रक्त दान के फायदे भी बताए । महिदपुर विप्र रक्त संगठन मध्यप्रदेश के साथी धर्मेन्द्र खारोल और अन्य सभी साथियों द्वारा इस आयोजन को रखा गया था । विप्र रक्त संगठन मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का रक्त थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों और अन्य आवष्यक मरीजो को प्रदान किया जाएगा । विप्र रक्त संगठन मध्यप्रदेश का यह चार दिन में दूसरा रक्तदान शिविर था । विप्र रक्त संगठन मध्यप्रदेश के संस्थापक दिनेश शर्मा मीण द्वारा यह जानकारी प्रदान की ।
English
French
German
Italian