महिदपुर के ओएसिस एकेडमी में, महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर रखी गई बैठक, जिसमें बीआरसी महोदय ने दिए सख्त निर्देश ।

महिदपुर के ओएसिस एकेडमी में, महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर रखी गई बैठक, जिसमें बीआरसी महोदय ने दिए सख्त निर्देश ।

महिदपुर: महिदपुर के ओएसिस एकेडमी में अशासकीय संस्थाओं के संचालक, प्राचार्य की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई यह बैठक विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कैलाशचन्द्र डिण्डोनिया ने ली । इस बैठक में सर्वप्रथम माॅ सरस्वती के चित्र पर पुष्प मालाओं से माल्यार्पण किया , इसके बाद अशासकीय शाला संगठन के पदाधिकारी हेंमन्त रावल, अभिषेक उथरा ने बीआरसी महोदय का स्वागत किया । इसके बाद अशासकीय शाला के संचालक से महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर समस्त संचालक को सख्त निर्देश दिए गए कि निःशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन करना है और साथ ही वाहनो से संबंधित जैसे वाहनों में केमरे , जीपीएस, महिला कंडक्टर, वाहनों के फिटनेंस प्रमाण पत्र , ड्रायवर लायसेंस, अपराध संबंधित जानकारी आदि के पालन करने के भी सख्त से सख्त निर्देश दिए गए , साथ ही कहा जो भी विद्यालय नियमों का पालन नही करता है तो उस पर उचित कार्यवाही की जायेगी ।
इस बैठक में आरटीई प्रभारी मनोज मोड़क , गजेंन्द्र सूर्यबंशी , और गोकुल सिंह चैहान उपस्थित थे ।

No Comments

Leave A Comment