पाश्र्व इंफोटेक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट पर ,कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
Yogendra Singh Shakya
Nagda @ नगर के मध्य स्थित पाश्र्व इंफोटेक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट पर मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिसमे 30 प्रशिक्षार्थीयो को कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन संजय जैन सर द्वारा किया गया मुख्य अतिथि जिला खादी ग्रामोद्योग उज्जैन से पधारी श्रीमती नलिनी चैहान द्वारा दीप प्रवज्लन कर माँ सरस्वती को पुष्पमाला भेट कर किया गया श्रीमती चैहान द्वारा विद्यार्थियों को शासन की योजना के बारे में बताया गया तथा छात्रों को भविष्य में स्वरोजगार स्थापित कर आत्म निर्भर बनकर समाज के अन्य लोगो को रोजगार प्रदान करने व देश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया साथ ही विद्यार्थियों को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठा कर स्वयं को काबिल बनाकर अन्य लोगो के सामने मिसाल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने खादी तथा ग्रामोघोग विभाग की अन्य योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई की किस प्रकार से शासन की योजनाओ का लाभ उठाकर लघु उद्योग स्थापित किये जा सकते हैए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के अंतर्गत 2 लाख से लेकर 50 लाख तक का लोन बिना किसी ग्यारंटी के लिया जा सकता हैए कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने श्रीमती चैहान से योजनाओ के बारे में सवाल भी किये जिनका जवाब श्रीमती चैहान द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में ट्रेड ट्रेनर विनीत मसीह व सोनाली माली, जया रावल, नरेंद्र, गोपाल, सीमा, भावना, लतिका व अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।
English
French
German
Italian