जैन समाज के द्वारा सिद्धा चल महातीर्थ की भाव यात्रा कर मनाया कार्तिक पूर्णिमा महापर्व
Yogendra Singh shakya
Mahidpur road @ सकल जैन श्री संघ द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मातोश्री हेल्थ सेंटर नागदा रोड पर सिद्धा चल महातीर्थ की भाव यात्रा कर दोपहर 1ः30 देवंदन किया गया। तत्पश्चात सामूहिक रुप से सकल जैन श्री संघ के साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन शाम 5ः00 बजे किया गया सभी कार्यक्रमों में समाज जनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्तिक पूर्णिमा का जैन धर्म में विशेष महत्व है क्योंकि चातुर्मास जो आषाढ़ चतुर्थी से प्रारंभ होता है और कार्तिक पूर्णिमा के दिन संपन्न होता है इसी दिन से सिद्धा चल महातीर्थ गिरिराज पालीताणा की यात्रा पुन प्रारंभ होती है आज ही के दिन द्राविड़ वारिखिल्लजी एपांडव आदी करोड़ों मुनियों के साथ सिद्धा चल महातीर्थ से मोक्ष में पधारे। जैन साधु साध्वी चातुर्मास संपन्न होने से अपनी विहार यात्रा आज से पुनः प्रारंभ करते हैं जैन समाज के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है आज के दिन समाज के सभी लोग सिद्धाचल महातीर्थ की भाव यात्रा कर देवंदन करते हैं उक्त कार्यक्रम में जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरडिया , सकल जैन श्री संघ, नवयुवक , महिला, बहु, तरुण परिषद के सभी साथी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी
English
French
German
Italian