सुविधिनाथ दादा 36 वा वार्षिक ध्वजारोहण समारोह कार्यक्रम संपन्न
महिदपुर रोड़ से योगेन्द्र शाक्य –
Mahidpur Road @ स्थानीय सुविधिनाथ जैन मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर चोपड़ा परिवार महिदपुर का राजेंद्रसुरि ज्ञान मंदिर में ध्वजा के लाभार्थी श्रीमती आभा, आशीष आनंदीलाल, अमन ,अंचल, चोपड़ा परिवार का जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरडिया एवं श्री संघ के वरिष्ठ महानुभावों द्वारा बहू मान किया गया इस अवसर पर अंजन शलाका प्रतिष्ठा महा महोत्सव हेतु विराजमान परम पूज्य साध्वी विद्ववदगुणा श्री जी एवं रश्मि प्रभा श्री जी मएसा ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन जैन समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण एवं पुण्य उपार्जन कराने वाला है चोपड़ा परिवार बहुत ही सौभाग्यशाली है कि आपको 36 वर्ष तक परमात्मा की ध्वजा चढ़ाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है साध्वी जी ने कहा कि जिस प्रकार यह ध्वजा लहराती रहे उसी प्रकार हमारे समाज एवं नगर की उन्नति एवं प्रगति निरंतर होती रहे आप सभी यही भावना रखें कि मुझे भगवान की ध्वजा फहरानी है। तत्पश्चात ज्ञान मंदिर से ध्वजा को मस्तक पर लेकर भव्य चल समारोह सुविधिनाथ जैन मंदिर तक निकाला गया मंदिर जी में प्रातःस्नात्र पूजा, सत्रहभेदी महा पूजन सुप्रसिद्ध संगीतकार द्वारा पढ़ाई गई पूजन में सभी समाज जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं सु मधुर गीतों पर परमात्मा के सामने भाव विभोर होकर गरबा नृत्य किया तत्पश्चात परमात्मा की ध्वजा सकल जैन श्री संघ एवं श्रावक श्राविकाओ की उपस्थिति में मंदिर जी के शिखर पर सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त में चढ़ाई गई तत्पश्चात परमात्मा की महाआरती मंगलदीप एवं शांति कलश कर प्रभावना की गई तत्पश्चात सकल जैन श्री संघ एवं बाहर से पधारे हुए आगंतुकों का साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन पोरवाल परिसर में किया गया जिसका लाभ लाभार्थी श्रीमती आभाए आशीष कुमार, आनंदीलाल, अमन, अंचल, चोपड़ा परिवार द्वारा किया गया इस अवसर पर सकल जैन श्री संघ ,नवयुवक महिला, बहू ,बालिका, तरुण, परिषद उपस्थित थे। उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी I
English
French
German
Italian