परम पूज्य साध्वी विद्ववद गुणा श्रीजी एवं रश्मि प्रभा श्री जी म,सा का नगर में हुआ मंगल प्रवेश

Yogendra Singh Shakya

Mahidpur Road @ परम पूज्य साध्वी विद्ववद गुणा श्रीजी एवं रश्मि प्रभा श्री जी म,सा का नगर में हुआ मंगल , पूज्य गुरुवर्यया आने से समाज को मिलेगी नई दिशा एवं ऊर्जा , महिदपुर रोड परम पूज्य साध्वी विद्ववद गुणा श्री जी एम रश्मि प्रभाश्री जी म,सा का नगर में बुधवार सुबह 7:00 बजे मंगल प्रवेश पेट्रोल पंप कोचर निवास से प्रारंभ हुआ ।सभी समाज जनों द्वारा पूर्ण उत्साह के साथ पूज्य साध्वी जी महाराज साहब का नगर प्रवेश कराया गया जगह जगह पर समाज जनों द्वारा गहुली कर मंगल आशीर्वाद लिया गया मंगल प्रवेशजुलूस स्थानीय सुविधिनाथ जैन मंदिर पहुंचा वहां पर परम पूज्य साध्वी जी की पावन कारी मंगलमय निश्रा में परमात्मा का अक्षय तृतीया के उपलक्ष में ईशु रस से पक्षाल एवं अभिषेक किया गया इसका लाभ मनोहर लाल हेमंत कुमार सिद्धार्थ कुमार कोचर परिवार द्वारा लिया गया पश्चात परमात्मा की चंदन पूजा पुष्पा पूजा एवं आरती के चढ़ावों का लाभ बोथरा, भंडारी,चोरडिया, मोहता परिवार एवं समाज जनों द्वारा लिया गया। तत्पश्चात श्रीमती सज्जन बाई पुत्र मनोहर लाल अशोक कुमार राकेश कुमार जितेंद्र कुमार कोचर परिवार द्वारा बनाई गई गुरुदेव की पाट परंपरा एवं भगवान की फोटो पर वाक्षकक्षेप परम पूज्य साध्वी जी के मंगल मय हस्त कमलों से किया गया। महिदपुर रोड नगर में परम पूज्य साध्वी जी की पावन कारी निश्रा में प्रतिष्ठा महा महोत्सव की तैयारियों को मूर्त रूप दिया जाएगा एवं आप श्री प्रतिष्ठा महोत्सव तक महिदपुर नगर में विराजमान रहेंगे समय पर कुछ साध्वी जी भगवान की पावन करी निश्रा में अनेक धार्मिक कार्यक्रम जैन श्री संघ की उपस्थिति में संपन्न किए जाएंगे, परम पूज्य गुरुवर्यया के आने से समाज में नई चेतना एवं धर्म के नए आयाम स्थापित होंगे साध्वी जी के नगर आगमन पर जैन श्री सभी वरिष्ठ महानुभाव नवयुवक महिला बहू तरुण बालिका परिषद में अपार हर्ष व्यक्त किया है। कहा है कि आपके आगमन से हमें प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्य करने में आंतरिक शक्ति एवं नई ऊर्जा प्राप्त होगी ।आप श्री ने 2018 में महिदपुर रोड नगर में सफलतम चातुर्मास किया था उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी |

No Comments

Leave A Comment