महिदपुर रोड जैन श्री संघ को मिला सुविधिनाथ जैन मंदिर प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त
योगेन्द्र सिहं शाक्य
Mahidpur Road @ महिदपुर रोड जैन श्री संघ को मिला सुविधिनाथ जैन मंदिर प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त , नगर में जैन समाज जनों का सपना होगा साकार , प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त मिलते ही समाज जनों ने खेली गुलाल की होली
महिदपुर रोड परम पूज्य गछाधिपति आचार्य नित्य सेन सुरिश्वर जी मएसा एवं मुनि मंडल के दर्शन वंदन एवं प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त लेने हेतु महिदपुर रोड जैन श्री संघ के सभी महानुभाव 50 से अधिक सदस्यों के साथ पारा नगर पहुंचे वहां पर परम पूज्य आचार्य देव ने बाहर गांव से आए अनेक श्री संघ एवं महिदपुर रोड श्री संघ की उपस्थिति में महिदपुर रोड जैन श्री संघ को सुविधिनाथ जैन मंदिर प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त दिनांक 16 जून 2022 प्रदान किया गया। प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त मिलते ही समाज जनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा ।सभी समाज जनों ने वहां पर नाचते गाते खुशियां मनाते हुए एक.दूसरे पर गुलाल लगाकर होली खेली एवं आपस में बधाइयां दी जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चौरडिया ने बताया कि नवीन सुविधिनाथ जैन मंदिर की प्रतिष्ठा का सपना पूरे नगर के समाज जन 15 वर्षों से देख रहे थे जो आज पूज्य आचार्य देव के आदेश के बाद साकार होने जा रहा है जिससे पूरे जैन समाज में अपार खुशी उत्साह उमंग एवं उल्लास का माहौल है ।हर कोई उस घड़ी उस पल का इंतजार कर रहा है जब हमारे परमात्मा नवीन मंदिर में विराजमान होंगे। इस अवसर पर नगर में 5 दिन का पंचानिका महा महोत्सव कार्यक्रम परम पूज्य आचार्य देव नित्य सेन सुरेश्वर जी आदि ठाणा की पावन कारी निश्रा में संपन्न होगा जिसमें मालवा के साथ.साथ भारत भर के अनेक श्री संघ महिदपुर नगर में पधार कर सुविधिनाथ दादा की प्रतिष्ठा यहां महोत्सव के साक्षी बनेंगे इस अवसर पर प्रतिष्ठा का मुहूर्त लेने हेतु पूरा जैन समाज परम पूज्य गछाधिपतिआचार्य देव नित्य सेन सुरिश्वर जी मएसा के समक्ष उपस्थित हुआ उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी
English
French
German
Italian