महिदपुर रोड़ रेल्वे स्टेशन पर ट्रैनों के स्टापेज को लेकर युवा संघर्ष समिति ने स्टेशन मास्टर को दिया ज्ञापन
Yogendra Singh Shakya
Mahidpur Road @ महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर कोरोना संक्रमण काल के दौरान कई टेªनो का स्टापेज खत्म कर दिया गया। जिसके बाद देहरादुन एक्सप्रेस को स्टापेज दिया गया है। ऐसे में युवा संघर्ष समिति द्वारा स्टेशन मास्टर को रेलमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपंकर इंटरसिटीए अवध और रणथंबौर एक्सप्रेस के स्टापेज की मांग की गई है।
देश भर में कोरोना संक्रमण के प्रभाव के चलते रेलवे विभाग द्वारा महिदपुर रोड स्टेशन पर सभी ट्रेनों के स्टापेज खत्म कर दिए गए थे। लेकिन जैसे की कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम हुआ और टेªन चलना शुरू हुई तो क्षैत्र के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पडा। महिदपुर रोड की युवा संघर्ष समिति द्वारा रेलमंत्री के नाम पहले भी स्टेशन मास्टर और सांसद को ज्ञापन सौंपे गए थे। जिसके बाद एकमात्र देहरादून एक्सप्रेस का स्टापेज महिदपुर रोड में दिया गया है। ऐसे में कई महत्वपूर्ण टेªनो के स्टापेज की महिदपुर रोड क्षैत्र में जरूरत है। इसलिए युवा संघर्ष समिति ने फिर से स्टेशन मास्टर सुरेश मीणा को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इंटरसिटी, अवध , रणथंबौर एक्सप्रेस स्टापेज के साथ साथ और कोटा से इन्दौर के लिये एक नई मेमो ट्रेन को चालू करने की मांग की गई है।
इस दौरान बडी संख्या में समिति के किशन मीणा, विशाल राव, पुरषोत्तम मीणा, आनंद मसीह, जितेंद्र बोरासी, नरेन्द्र उपाध्याय, संतोष मीणा जाकिर मेव , शेरू मेव, असरफ शाह, रोहिद जाट रोहिद जैन, प्रकाश परमार, ओमप्रकाश राव, संदीप पोरवाल, आदि सदस्य मौजुद रहे। 15 दिनों में मांग पुरी नही होने पर युवाओं द्वारा नगर बंद और भुख हडताल की जाएगी।
English
French
German
Italian