बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया महिदपुर रोड में प्रकाश पर्व ।
योगेन्द्र शाक्य
Mahidpur Road @ श्री गुरुद्वारा से पंजाबी सिख समाज संगठन के समाज जनों ने बाबाजी की शाही सवारी मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली और अनेक मार्गों पर बाबाजी की सवारी का पुष्प मालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया । तथा सभी नगर वासियों ने दर्शन लाभ लिए ।
पंजाबी सिख समाज संगठन के सदस्य श्याम गुलाटी ने बताया कि गुरु नानक जन्म उत्सव के उपलक्ष में यह प्रकाश पर्व पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है महिदपुर रोड संगत ने आज सब हिल मिल के नागदा , महिदपुर और आसपास की संगत के साथ प्रकाश पर्व मनाया गया , नगर कीर्तन निकाला है बाबाजी का दरबार सजाया गया है यह पर अरदास होगी शबद कीर्तन पढ़े जाएंगे।
English
French
German
Italian